FCI का चावल चुराने की कोशिश,लुटेरों ने चालक का सिर फोड़ा - rashtrmat.com

FCI का चावल चुराने की कोशिश,लुटेरों ने चालक का सिर फोड़ा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।मध्यप्रदेश के रीवा में एफसीआई के चावल से भरे ट्रक को पांच लोग लूटने कोशिश किये। जब ट्रक चालक रतन साकेत ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी। आरोपियों ने रतन का सिर फोड़ कर फरार हो गये।घायल चालक ने आकर चोरहटा थाने में शिकायत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है।


सेमरिया पटेहरा से आ रहा था
चालक रतन साकेत ने पुलिस को बताया कि वह एफसीआई का चावल सेमरिया पटेहरा से ट्रक में लोड कर शहर के पीटीएस गोदाम में उतारने जा रहा था। नो एंट्री लागू होने के कारण उसने ट्रक को मैदानी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया।उसे भूख लगी थी इसलिए वो खाना लेने चला गया। जब लौटा तो उसकी नजर ट्रक पर पड़ी। वहां देखा कि पांच लोग मिलकर ट्रक में लदे चावल चुराने की कोशिश कर रहे हैं।
आरोपी फरार
चालक रतन के मुताबिक विरोध करने पर पांचों लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी आरोपी भाग गए।
सिर पर गंभीर चोट
मारपीट में चालक रतन के सिर पर गंभीर चोट आई। इसके अलावा गले, गर्दन, हाथ छाती और पीठ पर भी चोट के निशान हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में चालक रतन चोरहटा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया।
मामले की जांच शुरू
चालक रतन की शिकायत के बाद चोरहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच के साथ आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *