राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। लांजी थाना क्षेत्र के सुलसुली पुलिस चैकी के अंतर्गत आने वाले ढोकरीघाट मुंडीदादर के पास शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस और नक्सलियो के बीच मुठभेंड़ हुई। किंतु इस मुठभेंड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है।
नक्सलियों का सामान बरामद
सूत्रों के अनुसार मप्र का हाकाफोर्स स्पेशल आॅपरेशन गु्रप पितकोना चैकी की टीम नक्सलियों के विरूद्ध सर्चिंग अभियान चलायें हुए थे। जो छग से लगे लमरा से नीचे मुंडीदादर पहाडी के पास ढोकरीघाट पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आमना सामना हो गया। इसी दौरान दोनों के बीच फायरिंग हुई। जिसमें नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस ने घटना स्थल से नक्सलियों का सामान भी बरामद किया है।

जंगलों में सुरक्षा बल तैनात
बालाघाट में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे के लक्ष्य के साथ बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने जिले के जंगलों में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया है। यह कार्रवाई जिले को नक्सलवाद के कलंक से मुक्त करने के अभियान का हिस्सा है।
थानों के बल भी जंगल में
नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत हॉक फोर्स, सीआरपीएफ और कोबरा जैसी सुरक्षा बलों की कंपनियों के साथ.साथ जिला पुलिस के अधिकारियों और जवानों को भी तैनात किया गया है। जिले के लगभग सभी थानों से बल को जंगल में भेजा गया है। हाल ही में गोंदिया की नक्सली संगीता और छत्तीसगढ़ की नक्सली युवती सुनीता के आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है।

नक्सलियों का लीडर दीपक
उल्लेखनीय है कि 31 मार्च 2026 नक्सल खात्मे का अंतिम तिथि निर्धारित है। जिसके तहत बस्तर में जहां भारी संख्या में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।वहीं सुरक्षाबलों के साथ मुठभेंड़ में सैकडों नक्सली मारे भी गये है। नक्सलियों का एक गु्रप बालाघाट सीमा में भी सक्रिय है, जिसका नेतृत्व दीपक कर रहा है। पुलिस उनके खात्मे को लेकर प्रयासरत् है इसलिये पुलिस जंगल में लगातार सर्चिंग कर रही है ।