महिलाओं ने SDM से कहा,गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद कराएं - rashtrmat.com

महिलाओं ने SDM से कहा,गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद कराएं

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ भरवेली थाना क्षेत्र के पाथरवाड़ा और रामपायली थाना क्षेत्र के दीनी गांव की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम को आवेदन सौंपकर गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाकर नशामुक्त करने की मांग की। महिलाओं ने अवैध शराब बेचने वालों के नाम भी बताए।


युवा नशे का शिकार
भरवेली थाना क्षेत्र के पाथरवाड़ा और रामपायली थाना क्षेत्र के दीनी गांव की की महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है।पाथरवाड़ा गांव की सरपंच सतरूपा धामड़े ने बताया कि गांव में अवैध शराब की बिक्री से युवा नशे के शिकार हो रहे हैं। जिसे माहौल खराब हो रहा है।
अवैध शराब पर ठोस कार्रवाई हो
गांव की महिलाओं ने कहा कि घर वाले शराब पीकर आते हैं तो मारपीट करते हैं। जिससे गांव में भी विवाद की स्थिति पैदा होती है और शांति भंग होने का खतरा रहता है।गांव की महिलााओं ने अवैध शराब की बिक्री पर कोई ठोस कार्रवाई की मांग दीनी गांव से पहुंचीं तुरजा उपवंशी ने बताया कि उनके गांव में लगभग एक दर्जन लोग कच्ची और पक्की शराब बेच रहे हैं। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नशामुक्ति संगठन ने शराब बेचने वालों पर 11 हजार रुपए और पीने वालों पर 3 हजार रुपए का जुर्माना तय किया है।उपवंशी ने यह भी बताया कि कुछ लोगों को पुलिस की मदद से पकड़वाया भी गया है, फिर गांव में अवैध शराब की बिक्री हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *