नई डिजाइन का आभूषण लाने गया, बदमाश 3 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार - rashtrmat.com

नई डिजाइन का आभूषण लाने गया, बदमाश 3 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के चाकघाट में मनीष ज्वेलर्स की दुकान पर दो बदमाश ग्राहक बन कर बाइक से आए और तीन लाख के सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।  दुकानदार को झांसा देकर दोनों बदमाश ठगी करने में कामयाब हो गयी। मनीष ज्वेलर्स के संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पकड़े जाएंगे।


आभूषण की डिजाइन पसंद नहीं
सतपुड़ा रोड स्थित बघेड़ी चैराहा के पास संचालित ज्वेलर्स दुकान में मोटर साइकल पर सवार दो ठग आए।सोने चांदी के जेवर दिखाने को कहा। उन्हंे कई सारे आभूषण दिखाया। बदमाशों ने कहा डिजाइन पसंद नहीं है।कोई और डिजाइन है तो दिखाइये।इसके बाद उन्हें आभूषण की डिजाइन दिखाने दुकान के अंदर चला गया।


आभूषण लेकर फरार
जब आभूषण की दूसरी डिजाइन लेकर बाहर आया तो देखता हॅूं कि दोनों बदमाशा नहीं है।और उन्हें जो आभूषण दिखाया था उसे भी लेकर फरार हो गया। इसके बाद दुकान का फुटेज देखा। आभूषण लेकर बाइक से जाते देखा। एसडीओपी मनस्वी शर्मा ने कहा घटना का सीसीटीवी फूटेज है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *