पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने सल्फास खा कर जान दी - rashtrmat.com

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने सल्फास खा कर जान दी

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। पति की प्रताड़ना से तंग आकर ममता तितरमारे ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला के पति निलेश तितरमारे पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक महिला की पहचान ममता तितरमारे के रूप में हुई है जो एक हेयरड्रेसर थीं। उनका 8 साल का एक बेटा भी है।


शादी के बाद से प्रताड़ना
महिला के भाई कमलेश सारवे ने बताया कि उनकी मां दो दिनों से बहन के घर पर थीं। इस दौरान जीजा निलेश और दीदी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। निलेश नागपुर जाने के लिए दीदी से 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शादी के बाद से ही जीजा दीदी को लगातार प्रताड़ित करता था। गांववालों के हस्तक्षेप के बाद एक बार ममता मायके से ससुराल लौटी थीं।
पति परेशान करता था पैसे के लिए
ममता का विवाह 16 अप्रैल 2017 को लालबर्रा क्षेत्र के पिपरिया निवासी निलेश तितरमारे से हुआ था। निलेश खैरलांजी के भौरगढ़ का रहने वाला है।ममता घर पर महिला टेलर का काम करने के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी।परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद पति ने पिकअप वाहन बेच दिया था और पैसों के लिए ममता को परेशान करता था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
बहू ने सल्फास खा लिया
निलेश के पिता धनीराम तितरमारे ने बताया कि बेटे और बहू के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। उन्हें आॅफिस में जानकारी मिली कि बहू ने सल्फास खा लिया है। इसके बाद ममता को खैरलांजी अस्पताल ले जाया गयाए जहां से उन्हें बालाघाट रेफर किया गया। परंतु बालाघाट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल चैकी पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही की गई। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वही मामले की जांच खैरलांजी पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *