पति से अवैध संबंध के शक में देवरानी ने जेठानी की जान ली - rashtrmat.com

पति से अवैध संबंध के शक में देवरानी ने जेठानी की जान ली

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के कुमनगांव में तीन अक्टूबर को लेखवती यादव का शव झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो पता चला कि पति से अवैध संबंध के शक में देवरानी ने जेठानी की हत्या कर दी थी। अपनी सहेली के साथ मिलकर देवरानी ने जेठानी की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या की मुख्य आरोपी देवरानी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लेखवती की हत्या उसका गला घोंटकर किया गया था।


गला घोंटकर मारा
पुलिस ने इस हत्या की तह तक जाने के लिए 100 से अधिक मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। तब जाकर हत्यारे तक पुलिस पहुंची। पुलिस ने सुखिया उर्फ सविता यादव एवं भूरी उर्फ उर्मिला मेरावी से अभिरक्षा में लेकर कड़ी पूछताछ की गई।पुलिस पूछताछ पर सुखिया उर्फ सविता यादव ने बताया कि मृतिका लेखवती यादव जो कि रिश्ते उसकी जेठानी है लेकिन पति नंदकिशोर के साथ उसके अवैध संबंध थे। जहां सुखिया ने अपनी सहेली भूरी उर्फ उर्मिला मेरावी के साथ मिलकर लेखवती को सबक सिखाने की योजना बनाई और दशहरा के दिन शाम लगभग 07 बजे लेखवती याने मृतिका को मंदिर जाने के बहाने मुरुम गड्डा के पास बुलाकर दोनों ने लेखवती का साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में पेड़ के नीचे फेंक दिया।


नाले से मोबाइल मिला
पुलिस की माने तो पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह करने का भरकस प्रयास किया गया। आरोपियों ने मोबाइल और सिम को फेंकने के लिए बार-बार अलग-अलग कहानियाँ बताई। अंतत उन्होंने मोबाइल को नाले में फेंकने की बात स्वीकार की। जहाँ पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण साक्ष्य को संकलन में काफी कठिनाई हुई। इसके बावजूद एसडीआरएफ एवं थाने की टीम और तकनीकी रूप से सक्षम मेटल डिटेक्टर की सहायता से पुलिस को मोबाइल मिला। पूरे प्रकरण में पुलिस ने आरोपी महिला सुखिया उर्फ सविता यादव उम्र 23 वर्ष निवासी कुमनगांव, भूरी उर्फ उर्मिला मेरावी उम्र 18 वर्ष निवासी कुमनगां तथा सहयोग रविशंकर सोनवाने उम्र 26 वर्ष निवासी बीजाटोला को गिरफ्तार किया है।


साक्ष्य बरामद
हत्या के सबूत मिटाने के लिए मृतिका के मोबाइल को पत्थर से तोड़ कर सिम और मोबाइल को अलग अलग जगह फेंक दिया। आरोपिया सुखिया उर्फ सविता यादव ने सिम को दाँत से चबाकर नष्ट कर आंगनबाड़ी केंद्र के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाईल मृतिका के मोबाईल के टुकड़े, मृतिका के मोबाइल की क्षतिग्रस्त सिम, महिला आरोपियों के कपड़े, आरोपी की मोटर सायकिल, मृतिका का मोबाइल तोड़ने मे इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *