राष्ट्रमत न्यूज,रीवा/चित्रकूट(ब्यूरो)। चित्रकूट के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरेही गांव के समीप चितहरा-बिरसिंहपुर मार्ग पर स्थित डामर प्लांट में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्लांट सहित वहां तैयार किया जा रहा मटेरियल जलकर खाक हो गया। वहीं एक हाइवा वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गया।

फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची
बताया जा रहा है कि कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी द्वारा इस प्लांट का संचालन किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी। राहत की बात यह है कि घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

हाइवा की आग बुझाते रहे कर्मचारी
आग की चपेट में हाइवा के आ जाने पर उपस्थित कर्मचारी रेत और डस्ट डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। ड्राइवर हाइवा को पीछे करने का प्रयास करता रहा। कुछ लोग आग की चपेट मे आए हाइवा पर डस्ट डाल रहे थे। लेकिन आग नियंत्रित नहीं हो रही थी। रिपोर्ट लिखे जाने तक कर्मचारी हाइवा की आग बुझाने में लगे रहे। फायर ब्रिगेड को सूचित किया जा चुका है। आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। लेकिन यह माना जा रहा है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट पी कर डामर में फेक दिया होगा।