बालाघाट में घायल दवा व्यवसायी की मौत - rashtrmat.com

बालाघाट में घायल दवा व्यवसायी की मौत

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। लांजी थाना क्षेत्र के भानेगांव निवासी दवा व्यवसायी लक्ष्मण पिता दुर्गाप्रसाद छुट्टानी (50) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव जिला अस्पताल लाया गया। यहां पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

 दुकान जाते समय बुलेट ने मारी थी टक्कर

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को लक्ष्मण छुट्टानी सड़क पार कर अपनी दुकान जा रहे थे। इसी दौरान एक बुलेट चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक पैर टूट गया था। घायल अवस्था में उन्हें पड़ोसी जिले गोंदिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन और इलाज चला।

अस्पताल ले जाते समय मौत

परिजनों ने बताया कि उपचार के बाद वे लक्ष्मण को घर लेकर आ गए थे। घर पर उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार, मर्ग डायरी संबंधित घटनास्थल वाले थाने को भेजी जाएगी। इसके बाद वहीं से मामले की आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *