धान उपार्जन में परेशानी नहीं होनी चाहिएःआदित्य - rashtrmat.com

धान उपार्जन में परेशानी नहीं होनी चाहिएःआदित्य

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को जिले की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन, कोदो-कुटकी के लिए किसानों का पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण एवं सहकारी क्षेत्र में संचालित होने वाले कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

शीघ्र भुगतान कराया जाएगा
कलेक्टर ने कहा कि आगामी 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए सभी धान खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं 1 दिसंबर से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सहकारी समितियों के धान उपार्जन की जो राशि भुगतान के लिए शेष है, उसका भी शीघ्र भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी के दौरान परिवहन सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएंगी, जिससे खरीदी कार्य प्रभावित न हो और सहकारी समितियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत न आए। सभी धान खरीदी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।  पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित है। उन्होंने समिति प्रबंधकों को अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *