थार ने कार और बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत - rashtrmat.com

थार ने कार और बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

  राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फ्लाईओवर के पास देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार थार वाहन ने सड़क किनारे खड़ी कार और दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भरत सिंह नामक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शी की गाड़ी पर जा गिरा
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जाम के दौरान सड़क किनारे एक कार और दो बाइक खड़ी थीं। सभी वाहनों पर दो-दो लोग मौजूद थे। इसी दौरान सामने से आई थार ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर वहां खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार उछलकर पीछे मौजूद प्रत्यक्षदर्शी की गाड़ी पर जा गिरा।
थार का एक टायर निकल गया
इस हादसे में भरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने मृतक को अपना भाई बताया है।हादसे के बाद थार का एक टायर निकल गया, लेकिन आरोप है कि चालक तीन पहियों पर ही करीब दो किलोमीटर तक गाड़ी चलाते हुए चौरहटा थाना क्षेत्र की ओर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जब परिजन और प्रत्यक्षदर्शी चौरहटा थाने पहुंचे, तो थार चलाने वाला व्यक्ति वहां मौजूद मिला।फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में चालक की भूमिका और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की कार्रवाई एवं जांच महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *