उद्योग विभाग न्यूक्लियर पावर प्लांट पर फैली भ्रांतियों को दूरे करे-कमिश्नर - rashtrmat.com

उद्योग विभाग न्यूक्लियर पावर प्लांट पर फैली भ्रांतियों को दूरे करे-कमिश्नर

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने संभागीय समय सीमा की बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जेपी तिवारी को निर्देश दिए की ग्राम पंचायत सरई अंतर्गत ग्राम रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर जारी भ्रांतियो को दूर करें। महाप्रबंधक लोगों को बताएं कि न्यूक्लियर पावर प्लांट से किसी भी प्रकार के रेडिएशन का कोई खतरा नहीं है। पावर प्लांट से रेडिएशन बाहर नहीं आता है।

रीवा शहर तेजी से आगे बढ़ेगा

पावर प्लांट में 11 लेयर सिक्योरिटी फीचर डाला गया है जो पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही पावर प्लांट स्टील एवं कांक्रीट के वांल्व से निर्मित है, अतः पूर्णत सुरक्षित है। मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के गांधी सागर एवं मंडला जिले के चुटका में तथा रीवा जिले के रोझौही में न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित होने हैं। पावर प्लांट के स्थापित होने से रीवा शहर मेगा सिटी की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। लोगों को रोजगार मिलेगा और जिले की अर्थव्यवस्था में व्यापक बढ़ोतरी होगी।

स्कूल एवं कॉलेज में पम्पलेट वितरित कराएं

न्यूक्लियर पावर प्लांट में 22 से 25 हजार करोड़ का निवेश किया किया जाना है। कमिश्नर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के संबंध में व्यापक भ्रांतियो को दूर करने के लिए स्कूल एवं कॉलेज में पम्पलेट वितरित कराएं। इसके पूर्व देश में 7 से 8 जगह न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं और कहीं भी रेडिएशन की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।

पूर्व डीओ के खिलाफ FIR दर्ज कराएं

बैठक में कमिश्नर ने पिता की मृत्यु होने पर एक की जगह दो पुत्रों को अनुकंपा नियुक्ति देने के प्रकरण की समीक्षा की और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तत्संबंध में की गई त्रुटि के लिए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के विरुध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अपनी जगह चलती रहेगी। कमिश्नर ने पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान पाया कि विगत एक सप्ताह में रीवा संभाग के किसी भी जिले में नई दुग्ध उत्पादन समिति गठित नहीं की गई हैं।

पशु चिकित्सा विभाग को कारण बताओं नोटिस

इस पर सख्त नाराज़गी व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने संभाग के सभी जिलों के उप संचालक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए साथ ही हिदायत दी की जल्द से जल्द सभी ग्राम पंचायतो में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन  किया जाए।

जेईई और नीट की अतिरिक्त क्लासेस संचालित नहीं

बैठक के दौरान कमिश्नर ने इस बात पर सख्त नाराज़गी व्यक्त की कि निर्देशों के बाद भी कुछ स्कूलों में जेईई और नीट की अतिरिक्त क्लासेस संचालित नहीं की जा रही हैं। कमिश्नर ने कहा कि गत दिनों उन्होंने रतनगंवा का भ्रमण किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल में जेईई और नीट की कक्षाएं संचालित नहीं की जा रही हैं। शिक्षक जेईई और नीट की अतिरिक्त कक्षा लगाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह उक्त संबंध में शिक्षकों को हिदायत जारी करें और जेईई और नीट की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित करवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *