रीवा में शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत - rashtrmat.com

 रीवा में शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 10, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुभाष तिवारी के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, शिक्षक सुभाष तिवारी ने अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।
माथे पर गन शाॅट किया
 विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने कहा उन्हें कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली। वार्ड दस में घटना स्थल पर जाने पर पता चला कि सुभाष तिवारी ने गन से सोसाइट कर लिया है। माथे पर गन शाॅट किया है। वे पेशे से शिक्षक हैं।पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीक हो रहा है।मामले की जांच के बाद खुलासा होगा।
सभी पहलुओं की जांच पुलिस कर रही
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *