गुड़ खिलाकर भैंस चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया,यूपी में बेचते थे भैंस - rashtrmat.com

गुड़ खिलाकर भैंस चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया,यूपी में बेचते थे भैंस

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के जवा इलाके में भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह एक नयाब तरीक ढूंढ निकाले थे। ठसके से ग्रामीणों की भैंस चोरी करते थे। भैंस आवाज न करें इसलिए भैसों को गुड़ खिला दिया करते थे।गुड खाने के बाद वो पगुराने लगती थीं।फिर भैंस को यूपी में ले जाकर बेच दिया करते थे।जवा पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों के गिरोह को पकड़ा है।

गुड़ खिलाकर भैंस चुराते थे
जवा पुलिस ने भैस चोरी करके यूपी में बेचेने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ा। उनके भैंस चोरी करने के तरीके से ग्रामीण भी हैरान हैं। ग्रामीणों को कहना था कि उनकी भैंस किसी और के साथ कभी नहीं जा सकती। इसलिए हैरानी होती थी कि चोर ऐसा क्या करते थे कि भैंस न रंभाती थी और न ही आवाज करती थीं। बड़ी असानी से चोरों के साथ चली जाती थीं। चोर पकड़े गए तब पर्दाफास हुआ कि भैंस को गुड़ खिला देते थे। जिससे वो पगुराने लगती थीं। रंभाती नहीं थीं।
वाहन भी बरामद किया गया
दरअसल, जवा थाना क्षेत्र में लगातार भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की पुलिस के मुताबिक, आरोपी भैंस चोरी करने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाकर बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया गया है।
भैंस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये
पुलिस ने आरोपियों की पहचान सतीश सोनकर और इंतजार खान के रूप में की है। बरामद भैंस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये और वाहन की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा चोरी की दूसरी घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।अब सवाल यह है कि आखिर भैंसों को गुड़ खिलाकर खामोश रखने वाले इस शातिर गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *