कच्चे आशियानों मे कट रहा जीवन, PM आवास का भी नहीं मिला लाभ  - rashtrmat.com

कच्चे आशियानों मे कट रहा जीवन, PM आवास का भी नहीं मिला लाभ 

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील में  ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र हैं, जहां अब भी वर्षों से निवास करने वाले गरीबों को आवासीय पट्टे नहीं मिल पाए हैं। जिसके चलते उन्हें शासन प्रशासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।यही नहीं वे पट्टे की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है।
आवासीय पट्टे जारी नही किए गए
  जनपद पंचायत बैहर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परसामऊ के लगभग 1 सैकड़ा से अधिक ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे। जिन्होंने ज्ञापन सौपते हुए आवासीय पट्टा के साथ साथ पीएम आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कि वे पिछले कई वर्षों से शासकीय भूमि पर झोपड़े बनाकर निवास कर रहे हैं, लेकिन उनके पास पक्के मकान नहीं है। कई बार आवेदन निवेदन के बाद भी उन्हें शासन द्वारा आवासीय पट्टे जारी नही किए गए हैं।
कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं
 ग्रामीणों ने बताया कि  आवासीय पट्टे की  कई बार  मांग को लेकर, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं हर बार पट्टे की मांग की गई है, लेकिन पट्टे मांगने पर हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है।अब सभी आवेदको ने मकान का स्थाई पट्टा दिए जाने   की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *