गोमांस के साथ सलमान को बजरंग दल ने पकड़ा - rashtrmat.com

गोमांस के साथ सलमान को बजरंग दल ने पकड़ा

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में गौ तस्करी व गौमांस की ब्रिकी का मामला आए दिन प्रकाश में आते रहता है। गौमांस के साथ वारासिवनी निवासी सलमान को सरेखा ओवरब्रिज पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। उसके बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

20 किलो गोमांस बरामद
आरोपी की स्कूटी की डिक्की से करीब 20 किलो गौमांस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने महाराष्ट्र के चेंगेरा से गौ मांस लाने की बात कबूल की है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी सलमान आदतन तस्कर है और पूर्व में भी गौ मांस तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।