संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव मिला - rashtrmat.com

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव मिला

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। परसवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कुंमनगांव की झाडियों में एक 35 वर्षीय विवाहिता का शव मिला हैं। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैं। मृतक महिला का नाम लेखबत्ती पति राजकुमार यादव उम्र 35 वर्ष कुंमनगाव निवासी बताया जा रहा हैं।
मौत की वजह अज्ञात
मृतक महिला की हत्या हैं या फिर कोई और कारण पुलिस जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मृतिका का पति राजकुमार यादव मजदूरी करने के लिए बाहर शहर गया हुआ हैं। घर में मृतिका महिला और उसके साथ उसके दो बच्चे रहते थे। जिसमें एक 11 वर्षीय लडकी और 8 वर्ष का लडका हैं।

झाडियों में महिला का शव
सुबह ग्रामीणों को झड़ियों में महिला का शव दिखाई देने पर परसवाड़ा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। बता दे कि कुमनगांव निवासी महिला लेखबत्ती यादव का मकान गांव के एक छोर पर हैं जहां घर से कुछ दूरी पर ही पलास के पेड़ों की झाडिया हैं। उसी झाडियों में महिला का शव पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *