मेरी बात नोट कर लें ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेलःराहुल गांधी - rashtrmat.com

मेरी बात नोट कर लें ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेलःराहुल गांधी

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने आज रामलीला मैदान तक एक महा रैली निकाली। लाखों की संख्या में लोग रैली में शामिल थे। इस अवसर विपक्षी दलो के नेताओं ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया और ज्ञानेश को घेरा। राहुल गांधी ने कहा मेरी बात नोट कर लें। ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेल। वो आज कल रात को पेट भर सो नहीं पाता। अखिलेश ने कहा यूपी में एक करोड़ 27 लाख हिन्दुओं का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। क्या वो पाकिस्तानी है,मोदी बताए,अमितशाह बताए।

दो दिन से दिल्ली में डेरा

शनिवा र को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग पास किया तो रविवार को सोनिया समेत राहुल, प्रियंका, अखिलेश, ममता और तेजस्वी बाकी नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे।करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे।अलग-अलग पार्टियां, मकसद एक- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने दो दिन से दिल्ली में डेरा डाल रखा है।

INDIA गठबंधन का 'चलो दिल्ली' मार्च कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से शुरू हुआ। काफिले में कई गाड़ियां थीं। कार्यकर्ता सड़क पर पैदल चले।

6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन

रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे। 8 नेताओं ने स्पीच दी।SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन हुए थे।

ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता

राहुल गांधी ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता। वो डर रहा है, उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है। देश की आवाज को बंद करने की कोशिश की, उसका गला घोंटा है।’उन्होंने कहा, ‘न तो मोदी, न ही शाह, वो भी सो नहीं पा रहे। हम दुश्मनी वाले लोग नहीं है। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है। ये प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी, एक नेता का नहीं है। ये देश का प्रोटेस्ट है। देश की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है।’भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल कहते हैं कि 2024 का चुनाव अवैध था। मैं कहना चाहता हूं कि 2024 में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे। 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बनकर आए। अगर 2024 का चुनाव अवैध था तो आप भी ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता।

आपको भागने नहीं देंगे,यहीं के यहीं रहोगे

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आपको बताता हूं कि मोदी कहीं नहीं जा सकते, जाना भी चाहें तो हम कहीं नहीं जानें देंगे। ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे। आपने जो वोट चोरी की है उसके खिलाफ लीगल कार्यवाई होगी। देश को न्याय मिलेगा।राहुल ने ये भी कहा कि आपने अडाणी को जो देश बेचा है, उसका बदला लेंगे। आपको भागने नहीं देंगे, आप यहीं के यहीं रहोगे। कार्रवाई होकर रहेगी।

कहीं पूरे देश को जम्मू-कश्मीर न बना दें

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जो इस देश की समस्या है, उसको बदलना चाहते हैं, देश को बदलना चाहते हैं। आप आज नहीं बदलेंगे तो बहुत देर हो जाएगी। 2014 तक जितनी सरकारों ने संपत्ति बनाई थी उसे कारोबारी दोस्तों को दे दी। इन्होंने वादे किए थे कि नौकरियां देंगे जो आर्मी में शान से जाते थे, उन्हें भी अग्निवीर बना दिया।

हम छोड़ेंगे नहीं, जिदंगी देंगे

ममता बोलीं- हम छोड़ेंगे नहीं, जिदंगी देंगे, हम लड़ेंगे। हमारा बंगाल लूट लिया गया। हम लोकतंत्र बचाएंगे। लोकतंत्र लूटा गया, अधिकार लूटा गया, इलेक्शन काउंटिंग लूटी गई। आप सिर्फ वोट नहीं, पूरी काउंटिंग वैनिश की है। हम हारे नहीं, हमको हराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *