डिप्टी CM बताइए कंक्रीट की सड़क पर 5 सौ करोड़ के डामर की सड़क क्यों बनी? - rashtrmat.com

डिप्टी CM बताइए कंक्रीट की सड़क पर 5 सौ करोड़ के डामर की सड़क क्यों बनी?

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नगर निगम के टाउन हाल में आयोजित प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। लेकिन इस अवसर पर यह न हीं बताया कि पिछले 18 साल से वो पद पर हैं,लेकिन उन्होंने विंध्य प्रदेश बनाने के लिए कभी आवाज क्यों नहीं उठाई। यह नहीं बताए कि वो क्यों नहीं चाहते कि विंध्य प्रदेश बने। बात बात पर कहते हैं विंध्य क्षेत्र सबसे विकसित बनाएंगे। लेकिन यह नही बताया कि मध्यप्रदेश पर पांच लाख से अधिक कर्जा क्यों हो गया है।


 कक्रीट की सड़क पर डामर क्यों लगा
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने रीवा को विकसित बनानेे की आड़ में एक ही काम को बार बार क्यों कराते हैं। पिछले 20 साल से नेशनल हाइवे की सड़क खुद रही है बन रही है,ऐसा क्यों हो रहा है उन्हें बताना चाहिए। कक्रीट सड़क पर डामर की सड़क में पांच सौ करोड़ रुपए किस मकसद से बहाए बताना चाहिए था। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर वो यह नहीं बताए कि विकास के नाम पर भ्रष्टाचार रीवा में क्यों हो रहा है। कंक्रीट की सड़क पर डामर की सड़क उनके डिप्टी सीएम रहते क्यों बनी।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ

नीम चौराहा से अजगरहा तक की बनने वाली सड़क के लिए 125 करोड़ रुपए मंजूर बजट को,दूसरे मार्ग की सड़क के लिए क्यों दे दिया गया। डिप्टी सीएम से बहुत उम्मीद थी रीवा वालों को कुछ नयी बात कहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस रस्म रिवाजी से आगे नहीं रहा।

पास पैसा है तो जमीन क्यों बचे रहें
डाॅ मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी आगे बढ़ रहा है तो किस मामले में यह बताना चाहिए।पांच रुपए वाली फिनायल 33 हजार लीटर क्यों खरीदी गयी।एलईडी बल्व सौ रुपए वाला 11 हजार में क्यों खरीदा गया।हाथ वाली कचरा गाड़ी जिसकी कीमत बीस हजार रुपए है, दो लाख में कैसे ली गयी। चार डस्टबिन बीस हजार कीमत है,उसे साठ हजार में कैसे ली गयी। गजब के मध्यप्रदेश में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है। रीवा की जमीन क्यों बेच रहे हैं अंधोसंरचना के नाम पर। जब कह रहे हैं कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है तो फिर जमीन क्यों बेच रहे हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा की भाषा में रीवा की जमीन किसी पार्टी के बाप की नहीं है,फिर बेचने का गोरखधंधा क्यों। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को भाषण दिवस बनाने के पीछे वजह क्या है,यह रीवा वालों को बताते तो अच्छा रहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *