रीवा में ATM कार्ड बदलकर ठगी, ASI के खाते से 50 हजार से अधिक पार - rashtrmat.com

रीवा में ATM कार्ड बदलकर ठगी, ASI के खाते से 50 हजार से अधिक पार

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा शहर में एटीएम कार्ड बदलकर 9 वीं बटालियन के रिटायर्ड एएसआई अनीश तिवारी के बैंक खातों से रकम निकालने का मामला सामने आया है। जनता काॅलेज अनंतपुर निवासी अनीश तिवारी ने दो अज्ञात व्यक्तियों पर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने की बात कही। उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल निकाल लिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में थाना विश्वविद्यालय में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पेट्रोल लिया,शराब लिया
आरोपी ने अनीस तिवारी के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल पेट्रोल पंप में किया।शराब दुकान में जाकर शराब खरीदा। अनीस तिवारी के अनुसार उनके एटीएम से पचास हजार से अधिक राशि पार हो गयी।अनीस तिवारी ने विश्वविद्यालय पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

चालाकी से एटीएम कार्ड बदल दिया
शिकायत के अनुसार, अनीश तिवारी मंगलवार शाम करीब 4 बजे रीवा स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने बने एटीएम काउंटर पर पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया।
पीड़ित बताया है कि घटना के कुछ ही समय बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाले जाने के मैसेज प्राप्त हुए। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट को भी शिकायत के साथ संलग्न करने की बात कही है।
सीसीटीवी फूटेज की जांच की जाए
अनीश तिवारी ने थाना विश्वविद्यालय पुलिस से संबंधित एटीएम काउंटर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने, आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने में मदद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *