धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल नहीं होने पर 23 नवम्बर को रेल रोको आंदोलन - rashtrmat.com

धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल नहीं होने पर 23 नवम्बर को रेल रोको आंदोलन

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।किसान गर्जन संगठन ने कहा कि बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में वायदा किया था कि उनकी सरकार बनने पर किसानों से 3100 रुपए प्रति क्ंिवटल धान खरीदेंगे। सरकार बनने के तीन साल बाद भी अपना वायदा नहीं निभाई। किये गए वायदे के मुताबिक यदि समर्थन मूल्य पर धान नहीं खरीदा गया तो 23 नवम्बर को किसान गर्जना संगठन रेल रोको आंदोलन करेगा।

 उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए
पत्रकार वार्ता में किसान गर्जना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने किसानों की प्रमुख समस्याओं और उनकी मांगों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। सरकार ने किसानों से धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल की दर से करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया जाना चाहिए। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने तीन साल का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक वादा पूरा नही किया गया है।

रेल रोको आंदोलन किया जायेगा

प्रदेश का किसान आक्रोशित है और अब सरकार से आरपार की लड़ाई लडने तैयार है। इसी को लेकर आगामी 23 नवंबर को किसान गर्जना संगठन द्वारा एक विशाल रैली निकालकर रेल रोको आंदोलन किया जायेगा। जहां इस प्रदेश में किसान का पूरा परिवार शामिल होगा। कार्यक्रम अनुसार प्रदेश कार्यालय से रैली निकलेगी और रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां किसानो द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा। हमारी मांग है कि शील कालीन सत्र के दौरान सरकार विचार करके धान का मूल्य 3100 रूपये तय कर दे और आगामी समय में होने वाली धान की खरीदी 3100 रूपये के हिसाब से हो। सरकार चाहे तो सीधे 3100 का दाम दे या फिर बोनस मिलाकर 3100 रूपये दे, लेकिन अपना संकल्प पत्र में किया वादा पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *