राष्ट्रमत न्यूज,ब्यूरो(ब्यूरो)।शहर में अलग अलग मोहल्ले में लगातार हो रही चोरी को पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह ने गंभीरता से लिया। और एक टीम गठित की गयी। शहर में जहां जहां चोरी हुई वहां सीसीटीवी फूटेज को खगाला गया और संदिग्धों से पूछताछ की गयी। पूछताछ में खुलासा हुआ और पुलिस चोरों तक पहुंची।दो लाख नकद,18 लाख का सोना,मोटर सायकिल के अलावा स्कूटी आदि सामान बरामद हुए।बरामद हुए सामान की कुल कीमत 23 लाख रुपए आंकी गयी।

जांच टीम बनाकर चोरों तक पहुंचे
एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि शहर में लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने अलग.अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की थी। टीमों ने चोरी वाली जगहों और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने करीब 23 लाख रुपये का चोरी का मशरूका बरामद किया है। बरामद सामग्री में लगभग 110 ग्राम गलाया हुआ सोना, दो लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल हैं। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
पुलिस टीमों ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर चोरी की घटनाओं से संबंधित मशरूका बरामद किया गया।
110 ग्राम गलाया हुआ सोना
पुलिस के मुताबिक, बरामद मशरूके में करीब 110 ग्राम गलाया हुआ सोना शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल, डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्कूटी और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने विकेश कुमार साकेत, सुनील सोनी, अब्दुल रहीम और सुरेश साकेत को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।