दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद वैनगंगा घाट पर किया सामूहिक श्रमदान - rashtrmat.com

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद वैनगंगा घाट पर किया सामूहिक श्रमदान

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा वैनगंगा घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर घाट परिसर की साफ-सफाई की तथा विसर्जन के बाद एकत्रित अपशिष्ट को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया।

जिम्मेदारी निभाने का संदेश

 इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन, स्वच्छता सभापति श्रीमती संगीता खगेश कावरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्यप्रकाश उके सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

सहयोग करने का संदेश दिया

अभियान का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के बाद घाट की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ ही वैनगंगा नदी एवं उसके आसपास के पर्यावरण का संरक्षण करना भी रहा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सहभागिता के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें

नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान और उनके बाद नदी एवं घाट परिसर में कचरा न डालें। अपशिष्ट का उचित निस्तारण करें तथा वैनगंगा नदी और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *