खड़गे के बयान के खिलाफ कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का घेराव - rashtrmat.com

खड़गे के बयान के खिलाफ कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का घेराव

 राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय के बाहर लाठियां और फूल लेकर तैनात रहे।

BJP lays siege to Congress office: Police deploy water cannons; supporters of both parties come face-to-face,

रोकने की कोशिश की

पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर में चोट लग गई। किसान कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेडक्रॉस अस्पताल के सामने शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, जबकि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की।

भाजपा के बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय और पार्टी के शहर अध्यक्ष रविंद्र यति समेत कई नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने जुटे और वहां से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने खरगे की टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर अराजकता का आरोप लगाया, जबकि विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गुंडों का गिरोह बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *