राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में प्रसव के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। खैरलांजी तहसील के ग्राम साकड़ी निवासी 26 वर्षीय ज्योति गाडेकर के परिजनों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी शेंडे और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएचएमओ को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।जब पेट की जांच की गई तो सीजर आपरेशन के दौरान बच्चेदानी को टाका नहीं लगाया गया, जो खुली रहने से पेट में संक्रमण फैल गया।
पेट में संक्रमण फैल गया
परिजनों के मुताबिक ज्योति गाडेकर को 10 अक्टूबर को प्रसव के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां आपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। वही 14 अक्टूबर को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब पेट की जांच की गई तो सीजर आपरेशन के दौरान बच्चेदानी को टाका नहीं लगाया गया, जो खुली रहने से पेट में संक्रमण फैल गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे बालाघाट स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां महिला की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी। इससे भविष्य में मां बनने की उसकी संभावना समाप्त हो गई है।