कुपोषित बच्चों के उपचार,पोषण आहार और टीकाकरण पर ध्यान देंःआदित्य - rashtrmat.com

कुपोषित बच्चों के उपचार,पोषण आहार और टीकाकरण पर ध्यान देंःआदित्य

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। कलेक्टर आदित्य सिंह इन दिनो पूरे एक्शन मोड में नजर आ रहे  है और वे निंरतर जिले के विभिन्न क्षेत्रो में दौरा करके वास्तुस्थिति से रूबरू हो रहे है। इसी बीच उन्होने बालाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के ग्राम कुमझर एवं ग्राम पंचायत बटवा स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार, भोजन व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, कुपोषण की स्थिति और टीकाकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मोहगांवखुर्द के बैगा जनजाति बहुल ग्राम बरखों पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

भोजन और नाश्ते के नमूने देखे
कलेक्टर ने ग्राम कुमझर एवं बटवा के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते और दोपहर के भोजन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से भी बातचीत कर पूछा कि उन्हें उस दिन नाश्ते और भोजन में क्या दिया गया था। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं से भोजन एवं नाश्ते के नमूने दिखाने को कहा। निरीक्षण के दौरान भोजन और नाश्ते के नमूने एक ही डिब्बे में रखे पाए जाने पर कलेक्टर ने दोनों नमूनों को अलग-अलग डिब्बों में रखने के निर्देश दिए, ताकि उनकी पहचान और जांच में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कुपोषित बच्चों को पुर्नवास में भर्ती करें
कलेक्टर ने बच्चों के अक्षर ज्ञान, गिनती सीखने की स्थिति और टीकाकरण की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि एसएएम श्रेणी के कुपोषित बच्चों को उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र में अनिवार्य रूप से भर्ती कराया जाए। बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए नियमित रूप से वजन और ऊंचाई मापने तथा समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *