रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में मिली लाश,सीने में चोट के निशान - rashtrmat.com

रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में मिली लाश,सीने में चोट के निशान

 राष्ट्रमत न्यूज,रायगढ़(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Body of an unidentified person found on the road near the bus stand in Raigarh; injury marks present on the ch

मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के सीने पर चोट के निशान नजर आने के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं। कुछ लोगों ने लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने, तो कुछ ने किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
मामले की जांच जारी है
घटना की जानकारी मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *