भूकंप से वेनेजुएला के कई शहर तबाह:10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका - rashtrmat.com

भूकंप से वेनेजुएला के कई शहर तबाह:10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका

राष्ट्रमत न्यूज नई दिल्ली/काराकास(ब्यूरो)।दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप आया है। एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। कई इमारतों और मकानों के ढहने की खबर है। जिसमें 32 लोगों के मौत की और 700 लोगों के घायल होने की खबर आई है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी

दरअसल, बुधवार को वेनेजुएला की राजधानी के पश्चिम में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इससे काराकस में इमारतें गिर गईं, लोग मलबे में दब गए। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दक्षिण अमेरिकी देश में भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है।यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, काराकस से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) पश्चिम में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है।

धूल का गुबार उठता दिखाई दिया

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, 30% आशंका एक लाख लोगों के जान गंवाने की भी है। अब तक 32 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा घायल हैं।दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए। इससे कई शहरों में इमारतें गिर गईं या खतरनाक तरीके से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे धूल का गुबार उठता दिखाई दिया।

मलबे में फंसे तीन बच्चों को जिंदा बचाया गया

वेनेजुएला में भूकंप के बाद ला गुएरा में गिरी एक इमारत के मलबे में फंसे तीन बच्चों को जिंदा बचा लिया गया है। राहत और बचाव दल अब भी प्रभावित इलाकों में लोगों की तलाश में जुटे हैं।

 इमरजेंसी घोषित

वेनेजुएला में यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *