डिप्टी CM के रीवा में पेट्रोल पंप में 440 वोल्ट के तार भी टूटने लगे - rashtrmat.com

 डिप्टी CM के रीवा में पेट्रोल पंप में 440 वोल्ट के तार भी टूटने लगे

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। डिप्टीCM राजेन्द्र शुक्ला के शहर रीवा में कुछ भी ठीक नहीं है। संजय गांधी अस्पताल हो या फिर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल आग लगना आम बात है। अभी तक अस्पताल ने फायर सिस्टम की NOC नहीं लिया है। आज कनोडिया पेट्रोल पंप के पास 11 केवी बिजली लाइन के खंभे से 440 वोल्ट का मेन फेस का चालू तार अचानक टूटकर गिर गया। सुबह 6 बजे की घटना है। उस वक्त लाइन में करंट दौड़ रहा था।डिप्टी सीएम उर्जा मंत्री थे। पिछले 17 सालों से बिजली के तारों को सुधारा जा रहा है। आज तक नहीं सुधरे। रीवा विकसित नही अविकसित है। यहां मौत के समान कदम -कदम पर हैं।

मौत के समान आस पास

अस्तपतालों में आग लगने की घटना थमी नहीं अब लाइव 440 वोल्ट के तार टूटने लगे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय तार बहुत तेज आवाज के साथ नीचे गिरा था। कल्पना करिये यही तार कनोडिया पेट्रोल पंप में दस बज के बाद गिरता तो क्या मंजर होता। लखनऊ के कोचिंग में हुए हादसे से भी बड़ा हादसा होता है।रीवा को विकसित बताने का दावा का सच यह है कि यह अविकसित शहर है।यहां अस्तपाल से लेकर सड़क तक मौत के समान आप के आस पास हैं।

ये कैसा मेंटनेंस

आम लोगों का कहना है कि सुबह से ही लोगों का आना जाना शुरू हो जाता है। यदि यही घटना दस बजे या फिर नौ बजे होती तो हालात बेहद गंभीर होने से इंकार नहीं किया जा सकता। बिजली विभाग में ज्यादा तर लोग डिप्टी सीएम के आदमी हैं,जो काम करते नहीं। हवा चली बिजली बंद।जरा सा पानी गिरा बिजली बंद। मेटनेंस के नाम पर आए दिन बिजली बंद रहती है। पता नहीं कहां मेटनेस करते हैं।

बिजली सप्लाई बंद की

हादसे की सूचना मिलते ही एमपीईबी के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा के लिहाज   बिजली की मुख्य सप्लाई की।बिजली सप्लाई बंद होने के कारण संभावित खतरा टल गया। इसके बाद विभाग की तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।फिलहाल बिजली विभाग तार टूटने के असल कारणों की जांच कर रहा है।