वैनगंगा नदी में नहाते गहरे पानी में युवक डूबा - rashtrmat.com

वैनगंगा नदी में नहाते गहरे पानी में युवक डूबा

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट के वैनगंगा नदी के जागपुरघाट में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रघुजी (34) पिता वेंकटेश राणा के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि रविवार को नहाने के लिए गया था, जिससे नहाते समय गहरे पानी में समा गया।युवक की शादी भी हो चुकी थी।

आज सुबह सोमवार को पोस्टमॉटम किया गया।

युवक की शादी भी हो चुकी थी

आज सोमवार को जिला अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाली पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक दो भाइयों में छोटे था। उसने बीटेक किया था और दो बार पीएससी मेंस परीक्षा भी दिया था। वर्तमान में वह अंग्रेजी विषय से एमए की पढ़ाई कर रहे थे। भाई की तरह प्रोफेसर बनना चाहते थे। युवक की शादी भी हो चुकी थी।

पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई

परिवार युवक की पढ़ाई और करियर को लेकर कई सपने संजोए हुए था। नौकरी न लगने की स्थिति में परिवार उनके व्यवसाय की भी तैयारी कर रहा था। साधन-संपन्न परिवार से आने वाले रघुजी की आकस्मिक मौत से परिवार सदमे में है।प्रथमदृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *