राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने कहा कि रीवा जिले को अगामी तीन वर्षो में पूरी तरह नशा मुक्त सिटी बनाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अलग बात है कि गूगल में रीवा कोरेक्स सिटी के नाम से पहचान बना चुका है। इस पहचान को खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी दिशा में पुलिस काम कर रही है। यही वजह है कि लगातार नशे का व्यापार करने वालों की धड़ पकड़ और गिरफ्तारी की गयी।एनडीपीएस एक्ट में 13 करोड़ से ज्यादा का नशीला पदार्थ जब्त हुआ। साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा के वाहन जब्त हुए।

ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी गई
राष्ट्रमत से एक चर्चा के दौरान एसीपी ने यह बात कही।उन्होंने कहा कि नशे के धंधे से जो भी जुड़ें हैं उन्हें यह जानकारी हो जानी चाहिए कि रीवा सहित विंध्य क्षेत्र में बढ़ते नशे को खत्म करने अब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ में आ गई है। पिछले कुछ सालों में लगातार नशे के विरुद्ध कार्यवाही कर तस्करों की कमर तोड़ दी गई। कई तस्कर जेल में है तो कई फरार हो गए। नशे के रूप में नशीली दवाओं के बढ़ते चलन की रोकथाम को लेकर लगातार कार्यवाही जारी है। नशे पर पूर्णतः विराम लगाने अब पुलिस जिले में पहली बार पीआईटी एक्ट का इस्तेमाल अपराधियों पर कर रही है। पुलिस अधीक्षक रीवा गुरुकरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 16 प्रकरण आयुक्त को भेजे गए थे जिनमें 7 प्रकरणों पर पिट एक्ट लगाने की मंजूरी मिली है।

नशे के व्यापार को जड़ से खत्म कर देंगे
पुलिस अधीक्षक ने कहा आगामी तीन वर्षों में नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। दरअसल रीवा सहित विंध्य में कोरेक्स को नशे के रूप में युवा पीढ़ी सबसे जादा कर रही है।इस नशे की वजह से युवाओं का भविष्य अंधेरे में जा रहा है तो वही सफेद शेरों के नाम रोशन रीवा की धरती कोरेक्स सिटी के नाम से मशहूर हो रही है।

13 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त
नशे के बढ़ते ग्राफ को लेकर रीवा विधायक डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित सरकार भी चिंतित है और इस लिए अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में हुई। हाई लेवल की मीटिंग में आगामी तीन सालों में नशे को जड़ से खत्म करने की योजना बनाई गई है। जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है और जिसका परिणाम है नशा तस्करों के विरुद्ध 1 हजार प्रकरण बने है जिसमें 16 सौ से ज्यादा गिरफ्तरी हुई है। एनडीपीएस एक्ट में 13 करोड़ से ज्यादा का नशीला पदार्थ जब्त हुआ। साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा के वाहन जब्त हुए।