सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष चुने गए वैभव भाई कश्यप - rashtrmat.com

सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष चुने गए वैभव भाई कश्यप

बालाघाट। सर्व गुजराती समाज की बैठक 18 सितंबर को शाम 6 बजे गुजराती समाजवाड़ी में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी की सहमति से वैभव रतनलाल कश्यप को सर्व गुजराती समाज का अध्यक्ष चुना गया।

सहयोग से काम करेंगे

अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के सदस्यों ने वैभव भाई कश्यप को बधाई दी। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज को आगे बढ़ाने और समाज से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। वैभव भाई कश्यप ने भी सभी सदस्यों का आभार जताते हुए समाज के सभी लोगों के सहयोग से काम करने की बात कही। नई कार्यकारिणी में चुन्नीलाल देवराम भाई पटेल और श्रीमती मीना शिशिर भाई चावड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रकाश ईश्वर भाई पटेल को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं दर्शन योगेश भाई राठोर और दिप्तेश रमेश भाई राठोर को सहमंत्री चुना गया। जितेंद्र रणजीत भाई परमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धर्मेश रमेश भाई राठोर, गौरव मुकेश भाई परमार, निलेश घनश्याम भाई पटेल, विकास डायाभाई पटेल, देवाशिष दिलीप भाई टांक और लक्की चंदुभाई वाघेला को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *