दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल,एक के दोनों पैर टूटे - rashtrmat.com

दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल,एक के दोनों पैर टूटे

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट (ब्यूरो)। शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं में दोनों युवकों के पैर फ्रैक्चर हुए हैं। दरअसल, पहली घटना दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीण थाना के सामने एक शोरूम के पास हुई। टीवी रिपेयरिंग का काम करने वाले 35 वर्षीय अमन पटले अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक ऑटो से टकरा गई। गिरने के बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनके दोनों पैरों को रौंद दिया।

युगांत पटले का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती कराया गया

ग्रामीण थाना प्रभारी ने पुलिस टीम की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वही दूसरा हादसा बालाघाट-बैहर मार्ग पर हीरापुर के पास हुआ। सोनगुड्डा में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत 24 वर्षीय युगांत पटले अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में हीरापुर के पास उनकी बाइक और एक ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में युगांत का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *