रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक ने 5 को टक्कर मारी,ड्राइवर फरार,पांच घायल - rashtrmat.com

रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक ने 5 को टक्कर मारी,ड्राइवर फरार,पांच घायल

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर एक अज्ञात ट्रक ने तेज रफ्तार से चलता हुआ कई मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। बाइक सवार हवा में उछल कर दूर जा गिरे। हादसे के समय चीख पुकार का कोहराम मच गया।इस सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया।


अस्पताल में भर्ती पहचान की कोशिश जारी
सड़क हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद एंबुलेंस और निजी वाहनों से संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की हालत अति गंभीर है। जब घायलों को लेकर अस्पताल ले जाया गया उस समय तक घायल इस स्थिति में नहीं थे कि वो अपना नाम पता बता सकें। इस वजह से उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ब्रिज पर लगे जाम को खुलवाया।


CCTV से आरोपी की तलाश
चूंकि इस सड़क हादसे में किसी को भी नहीं पता है कि किस वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसलिए पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रिज और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *