राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल नेन रेंगाटोला में रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्राली जब्त की। तहसील लांजी में भी अवैध रेत परिवहन करते वाहन पकड़े गए।
दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े गए
तहसील लांजी के ग्राम परसोडी में भी खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़े गए। जहां खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों को पकड़कर पुलिस थाना लांजी की अभिरक्षा में रखवाया है। इन वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।