राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथ स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में काम करने वाला कर्मचारी द्वारिका केवट उर्फ इंदर के पास से चोरी के 90 हजार रुपए के सामान नौबस्ता पुलिस ने बरामद किया।उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
आरोपी को जेल,अन्य की तलाश
अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी 53 वर्षीय द्वारिका केवट उर्फ इंदर निवासी ग्राम बैजनाथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
’स्टोर रूम से 90 हजार का सामान चोरी
पुलिस के अनुसार ग्राम बैजनाथ निवासी राघवेन्द्र त्रिपाठी 55 पिता राजमणि प्रसाद त्रिपाठी ने 23 अक्टूबर 2026 को नौबस्ता चैकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर की दरमियानी रात अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मंगलम बिल्डिंग के पीछे बने स्टोर रूम में रखा पुराना लोहे का कबाड़ और अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घर के पास मिला चोरी का सामान
पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैजनाथ निवासी अंकित केवट के घर के पास अल्ट्राटेक प्लांट से चोरी किया गया सामान है।पुलिस टीम मौके पर पहुंची चोरी का सामान बरामद कर जब्त किया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। 24 अक्टूबर 2026 को संदेही द्वारिका केवट उर्फ इंदर पिता जमुना केवट उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
कई सामान बरामद
पुलिस ने चोरी के मामले में पेड़ काटने वाली एक मशीन एक ग्राइंडर मशीन,आठ लोहे के पट्टा रोलर, तीन एल्यूमिनियम पैनल, एक पैनल कवर, छह सेटेरिंग प्लेट, एक गेट जाली, चार केबल कवर, 10 एंगल,एक खरोचा, एक सेटेरिंग जाली, दो बड़े जीआई पाइपए दो चैड़े एंगल, एक भाड़ा जाली, केसिंग के चार छोटे टुकड़े, 36 छोटे सेटेरिंग पाइप, लोहे के छोटे.बड़े पाइप के 50 टुकड़े और एक लोहे का हथौड़ा सहित अन्य सामान जब्त किया है।पुलिस अब चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।