बालाघाट में 15 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवा चलेगी - rashtrmat.com

बालाघाट में 15 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवा चलेगी

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त पांच दिवसीय मध्यम अवधि के मौसम पूवार्नुमान के अनुसार बालाघाट जिले में 11 से 14 जुलाई 2026 तक मध्यम बादल छाए रहने के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं 15 जुलाई को जिले में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने, आंधी-तूफान तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

तेज हवाओं की संभावना

जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव के वैज्ञानिक डा धर्मेन्द्र अगासे ने बताया कि जारी पूवार्नुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा में आर्द्रता 87 से 91 प्रतिशत तथा दोपहर में 62 से 70 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं दक्षिण दिशा से लगभग 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलेगी।

खेतों में जल निकासी की व्यवस्था कर लें

कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम पूवार्नुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं। भारी वर्षा एवं तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था कर लें। बिजली कड़कने और आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों एवं विद्युत पोलों के नीचे खड़े होने से बचें। मौसम विभाग ने आम नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *