MLC चुनाव:आगरा में फूट-फूटकर रोए सपा के आकाश अग्रवाल - rashtrmat.com

MLC चुनाव:आगरा में फूट-फूटकर रोए सपा के आकाश अग्रवाल

राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान हुआ। आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डाॅ. आकाश अग्रवाल ने मतदान के दाैरान गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रो दिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह लखनऊ की शादी ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

सभी को बाहर निकाल दिया गया

आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की गई है। प्रत्याशी ने कहा कि खेरागढ़ में पीठासीन अधिकारी द्वारा जब खाना खाया गया तो सभी को बाहर निकाल दिया गया।
धर्म परिवर्तन कर लेंगे
सपा प्रत्याशी ने छाता बूथ भी लूटने का आरोप लगाया। अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता और परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसा लग रहा है कि मैं पाकिस्तान से आया कोई आतंकवादी हूं। सपा प्रत्याशी ने कहा कि मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं ऐसे सनातन में रहना नहीं चाहता हूं। इस दाैरान सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ की शाही ईदगाह में जाकर धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *