सुहागरात पर दुल्हन की हरकत से दूल्हा बेहोश - rashtrmat.com

सुहागरात पर दुल्हन की हरकत से दूल्हा बेहोश

राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/अमरोहा(ब्यूरो)। विदाई में दो बच्चों को अपने साथ लाने वाली महिला ने सुहागरात के दिन अपने पति के साथ ऐसा खेल खेला कि सुबह जब हुई तो पति बेहोश मिला। यह घटना यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में शादी के नाम पर ठगी का मामला है।यहां एक महिला ने बिचैलियों के साथ मिलकर साजिश रची और शादी की रात को ही पति को नशे की गोलियां देकर लाखों के आभूषण व अन्य सामान लेकर गायब हो गई। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

महिला की दूसरी शादी थी

गांव गंगाचोली निवासी दिनेश कुमार बुधवार शाम को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसने 19 अक्तूबर को पड़ोसी गांव की रहने वाली दो बच्चों की एक मां से धूमधाम से दूसरी शादी की थी। युवक की पहली शादी थी जबकि महिला की दूसरी शादी थी।

सुहागरात पर दूध पीते ही सो गया दूल्हा
शादी से पहले उसे यह भरोसा दिलाया गया था कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। दिनेश ने दुल्हन को बड़े अरमानों और धूमधाम से घर में कदम रखवाया था, साथ ही उसे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी चढ़ाए थे। खुशियों का यह सफर बहुत छोटा साबित हुआ। दिनेश के मुताबिक, शादी के सुहागरात में ही दुल्हन ने रात को सोने से पहले उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जैसे ही दिनेश ने वह दूध पिया, वह गहरी नींद में सो गया।

पैरों तले जमीन खिसक गई

इस मौके का फायदा उठाकर शातिर दुल्हन रात के सन्नाटे में घर में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार रुपये लेकर चली गई। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने साथ जो दो बच्चे लाई थी, उन्हें भी अपने साथ ले गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार की सुबह दिनेश की आंख खुली और उसने घर का सामान बिखरा हुआ और दुल्हन को गायब पाया। घबराकर दिनेश तुरंत अपनी ससुराल पहुंचा, जहां उसे जो सच्चाई पता चली उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आरोपियों की तलाश

जांच में सामने आया कि महिला का पहला पति मरा नहीं है, बल्कि वह जीवित है। महिला और बिचौलियों ने मिलकर यह सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *