सहेली का पति निकला मां-बेटे का कातिल, 13 दिन बाद गिरफ्तार - rashtrmat.com

सहेली का पति निकला मां-बेटे का कातिल, 13 दिन बाद गिरफ्तार

 राष्ट्रमत न्यूज,अंबिकापुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस ने बहुचर्चित मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी 13 दिन बाद सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि मृतका की सहेली का पति ही इस जघन्य वारदात का आरोपी है।

Surajpur double murder case Friend's husband turns out to be murderer of mother and son arrested after 13 days

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था

गिरफ्तार आरोपी प्रवेश कुमार मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। वह मोटरपार्ट्स के कारोबार में हुए नुकसान के कारण गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी आर्थिक नुकसान की वजह से वह परेशान था और पैसों की तंगी के बीच उसने योजना बनाकर शिक्षिका और उनके बेटे की हत्या कर दी।

रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल ।

अलग-अलग पहलुओं पर गहन पड़ताल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी प्रवेश कुमार मोटरपार्ट्स के व्यापार में हुए नुकसान के चलते काफी समय से परेशान चल रहा था। इसी आर्थिक तंगी के कारण उसने हत्या की योजना बनाई थी और कई दिनों तक इसकी प्लानिंग करता रहा। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों के साथ-साथ अलग-अलग पहलुओं पर गहन पड़ताल की। इसके बाद पुलिस टीम को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी प्रवेश कुमार
आरोपी प्रवेश कुमार
बंद कमरे से बरामद हुई थी
सूरजपुर जिले में बीते 10 अक्तूबर को शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बेटे सुजल की मौत का मामला सामने आया था। वारदात के दिन सुजल का शव महावीरपुर के पास जंगल में मिला था, जबकि शिक्षिका रजनी बरेठ की लाश घर के एक बंद कमरे से बरामद हुई थी। एक ही दिन मां और बेटे का शव दो अलग-अलग जगहों से मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थीं।
मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया।

पति से तलाक के बाद बेटे के साथ रहती थी

रजनी बरेठ बेलटिकरी के सरकारी स्कूल में टीचर थीं। पति से 5 साल पहले तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ विश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में किराए के मकान में रहती थीं। घटना के बाद पुलिस ने कई संदेहियों से पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *