बच्ची का शव रखकर IGकार्यालय के बाहर धरना,सेन परिवार बेघर नहींःपुलिस - rashtrmat.com

बच्ची का शव रखकर IGकार्यालय के बाहर धरना,सेन परिवार बेघर नहींःपुलिस

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में बच्ची का शव रखकर आईजी के कार्यालय के बाहर परिवार ने धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि बेघर होने की वजह से मौत हुई। पुलिस ने इस आरोप को एक सिरे से नकार दिया। चूंकि मामला भावनात्मक और संवदेनशील है। जमीनी विवाद का जो चेहरा आज देखने को मिला वह पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। पुलिस का कहना है कि सेन परिवार की बच्ची की मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं है। सेन परिवार बेघर नहीं है। उसके पास रहने के लिए घर है।


अपना अपना सच
दरअसल वरुण मिश्रा और अमरबहादुर सेन के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच सेन परिवार की 2 माह की बच्ची की मौत हो गयी। इस मौत से मामला भावनात्मक और संवेदनशील हो गया है। लेकिन पुलिस का अपना सच है और सेन परिवार का अपना सच है। लेकिन पुलिस की स्टोरी के मुताबिक वह अपनी जगह सही है।
पुलिस की अपनी कथा
पुलिस बच्ची की मौत को बेघर से नहीं जोड़ रही है। उसके मुताबिक बच्ची को पहले निमोनिया हुआ था जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर ब्रेन हेमरेज हो गया। बच्ची का इलाज पहले रीवा में और बाद में एम्स भोपाल में कराया गया। करीब दो महीने तक वह भर्ती रही।दिसंबर भर्ती हुई जिसकी फरवरी के आखिरी दिन मौत हो गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
अमर बहादुर सेन परिवार का आरोप है कि जिस जगह पर उनका घर था, उसे प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर गिरा दिया गया। परिवार का कहना है कि घर गिराए जाने के कारण वे बेघर हो गए और इसी सदमे व अव्यवस्था के चलते बच्ची की हालत बिगड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस इस बात को नकार रही है कि अतिक्रमणक ी कार्रवाई से अमरसेन की बच्ची की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण घोषित करने का निर्णय तहसील कार्यालय का था। वहीं बिछिया थाना प्रभारी के मुताबिक जिस स्थान पर कार्रवाई की गई। वहां पशुओं को खिलाने के लिए भूसा भी रखा हुआ था।


पुलिस का अपना सच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप पूरी तरह गलत है।सच्चाई यह है कि जमीन विवाद को लेकर मिश्रा और सेन परिवार के बीच झगड़े की शिकायत मिली थी। इसके बाद दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि सेन परिवार का यह आरोप पूरी तरह गलत है कि वो बेघर हो गए है। इसलिए कि उनके पास रहने के लिए घर है।बहरहाल सेन परिवार अपनी बच्ची की मौत के लिए न्याय मांग रहा है।