रेत माफिया ने हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला - rashtrmat.com

रेत माफिया ने हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।  मध्यप्रदेश के बालाघाट में अवैध रेत परिवहन रोकने गए हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना मंगलवार देर शाम पलाकामथी इलाके की है। गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल राजेश्वर राहंगडाले की दो पसलियां फ्रैक्चर हो गई हैं।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई

आईजी ललित शाक्यवार के मुताबिक, अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक राहंगडाले और आरक्षक सुनील विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे थे। राजेश्वर राहंगडाले ट्रैक्टर को रोककर उसका वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान माफिया ने हमला किया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हेड कॉन्स्टेबल की पसलियां टूट गई। उन्हें गंभीर हालत में गोंदिया रेफर कर दिया।

गोंदिया रेफर किया गया

लालबर्रा थाने में पदस्थ आरक्षक सुनील और राजेश्वर रहाँगडाले को पलाकामथी में अवैध रेत के परिवहन की मुखबिर से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे आरक्षकों ने जब कार्रवाई शुरू की और घटना स्थल का वीडियो बनाना चाहा, तभी ट्रैक्टर चालक ने आरक्षक राजेश्वर पर सीधे ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घायल आरक्षक को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोंदिया रेफर कर दिया।

पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

घायल प्रधान आरक्षक का गोंदिया के यूनाईटे अस्पताल में ईलाज जारी है। इस मामले को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया है और आरोपी वाहन चालक समेत तीन लोग आकाश टेकाम, सुरजीत टेकाम और देवीसिंह कुमरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और चालक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। वही पुलिस ने घटनाकारित ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *