नजूल भूमि पर बसे 60 परिवार को हटाने से पहले पुनार्वास जरूरीः मुंजारे - rashtrmat.com

नजूल भूमि पर बसे 60 परिवार को हटाने से पहले पुनार्वास जरूरीः मुंजारे

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। तहसील कार्यालय से बालाघाट के नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 23 में नजूल भूमि पर घर बनाकर रहने वालों को नोटिस जारी किया गया है।दूध डेयरी और बिजली कार्यालय के सामने,आकाशवाणी मार्ग पर स्थिति इन परिवार को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले पांच मई को वार्ड क्रमांक 24 इंदिरा गनर में रहने वालों 42 परिवारो को नगर पालिका ने जगह खाली करने का नोटिस दिया था।


पहले पुनर्वास की व्यवस्था करें
विधायक अनुभा मुंजारे ने कलेक्टर से इस मामले में बात की। उन्होंने कहा कि जब तक इनके पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक इन्हें यहां रहने दिया जाए।यदि इन्हंे हटा दिया गया तो ये कैसे अपना पुर्नवास कर पाएंगे। परिवारों के प्रति संवेदनाशीता दिखाते हुए उनके पुर्नवास की उचित व्यवस्था करें। तहसील कार्यालय की ओर से इन गरीब परिवारों को पेशी पर बुलाया जा रहा है।
नजूल भूमि बेचने वालों पर कार्रवाई हो
कई सालों से 60 परिवार यहां रह रहा है। नोटिस की जानकारी होने पर विधायक अनुभा मुंजारे पीड़ित परिवार से मिलकर उनका पक्ष कलेक्टर के समक्ष रखी। नजूल भूमि से नोटिस मिलने के बाद विधायक ने कहा बरसों से परिवार रह रहा है,नोटिस वापस ली जाए। अनुभा मुंजारे ने परिवारों को आश्वस्त किया है कि उनकी लड़ाई के साथ वो हैं।
विधायक मुंजारे ने कहा कि परिवार से मिलने पर यह जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने नजूल भूमि यहां रह रहे लोगों को बेचा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।उससे पहले जरूरी है कि प्रशासन इनके पुनर्वास की व्यवस्था करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *