अकवान तूफान से बालाघाट में बारिश, कटी फसल भीगने का डर - rashtrmat.com

अकवान तूफान से बालाघाट में बारिश, कटी फसल भीगने का डर

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। Rबारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। ग्यारस के पर्व पर पहली बार लोगों को बारिश के बीच पूजा-अर्चना करनी पड़ी। वहीं, बारिश के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था। बारिश के बाद ठंड का असर भी बढ़ गया है।

खेतों में कटी फसल भीगने का डर

बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल कटकर सूखने के लिए पड़ी है। ऐसे में बारिश के कारण फसल खराब होने का डर किसानों को सता रहा है। शुक्रवार रात बारिश के बाद शनिवार सुबह भी आसमान बादलों से ढंका रहा। इससे दिन में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि खेतों में पड़ी फसल को बारिश से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर रख लें। ऐसा संभव नहीं होने पर धान के बोझों को बांधकर खड़ा कर दें, ताकि फसल के भीगने और खराब होने की आशंका कम हो सके।

चक्रवात के असर से बूंदाबूंदी हुई।

रबी की फसल के लिए फायदेमंद 

कृषि अधिकारी फूलसिंह मालवीय ने बताया कि मौजूदा बारिश रबी की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी, जिसका फायदा रबी की फसलों को मिलेगा। वहीं, बारिश और धूप नहीं निकलने से तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *