अतिथि शिक्षक को लंबित वेतन दें,भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करें- शीलेंद्र - rashtrmat.com

अतिथि शिक्षक को लंबित वेतन दें,भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करें- शीलेंद्र

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।   आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में रीवा संभाग कमिश्नर  शीलेंद्र सिंह ने विभिन्न आवेदकों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं का निराकरण किया। ग्राम धानी जिला सिंगरौली की रोहिणी भूर्तियां ने भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने एवं अवैध रेत भंडारण परप्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में कमिश्नर   शीलेंद्र सिंह के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। कमिश्नर ने कलेक्टर सिंगरौली को आवेदन कर्ता के प्रकरण की जांच व परीक्षण कर उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। प्राथमिक शाला चोराबारी के अतिथि शिक्षक विवेक प्रजापति ने गत माह सितंबर 2025 से अब तक कराए गए अध्यापन कार्य का मानदेय भुगतान न होने के संबंध में शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया।

अब तक जमीन का कब्जा नहीं मिला

कमिश्नर ने संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा को आवेदन का परीक्षण कर मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए, ग्राम चाकघाट की लल्ली देवी ने अपने मकान से अवैध कब्जा हटाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण के उचित निराकरण के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम पटेहरा तहसील मनगंवा के श्री मोतीलाल शर्मा ने बताया कि गांव की जमीन पर पांच भाइयों को बराबर हिस्सा पटवारी द्वारा प्रदान किया गया था किंतु आज एक भाई द्वारा ही जमीन का लाभ लिया जा रहा है और अन्य भाइयों को अब तक जमीन का कब्जा नहीं मिला है ।

निराकरण करने के निर्देश दिए

कमिश्नर ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए, ग्राम भिटवा तहसील हुजूर की श्रीमती राम सिया विश्वकर्मा ने अपने घर को वर्षा एवं डूब से बचाने का अनुरोध किया एवं बताया कि पड़ोसी द्वारा की गई मेढ बंधान के कारण उक्त स्थिति निर्मित हो रही है, कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को मौके पर जाकर परीक्षण कर उचित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *