नागपुर की युवती की नहर में लाश में मिली,हत्या की आशंका - rashtrmat.com

नागपुर की युवती की नहर में लाश में मिली,हत्या की आशंका

 राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट जिले के वारासिवनी इलाके में बुधवार दोपहर ढूटी नहर में एक 20 साल की युवती की लाश मिली। युवती की गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।सुबह करीब 9 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने मंगेझरी के पास नहर में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसे स्थानीय लोगो ने डोंगरिया के पास बाहर निकाला और उसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

भाई के साथ नागपुर में रहती थी

पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान खमरिया गांव की रहने वाली खुशबू (पिता शंकर डहरवाल) के रूप में की है। खुशबू अपनी मां और भाई के साथ नागपुर में रहती थी।परिजनों के नागपुर से वारासिवनी पहुंचने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवती नागपुर से कब और किस काम से गांव आई थी, या फिर वह पिछले कुछ दिनों से लापता थी।

मौत के  कारणों का खुलासा होगा

वारासिवनी पुलिस को डोंगरगांव और लिंगमारा के बीच ढूटी नहर में लाश होने की खबर मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बालाघाट से आई फॉरेंसिक (FSL) टीम ने भी मौके का मुआयना किया और जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *