13लाख में मोना ने दी थी वर्षा की सुपारी,प्रेम संबंध में गई जान,4 गिरफ्तार - rashtrmat.com

13लाख में मोना ने दी थी वर्षा की सुपारी,प्रेम संबंध में गई जान,4 गिरफ्तार

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।   बालाघाट के किन्ही गांव की रहने वाली एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड में महाराष्ट्र की गोंदिया पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए संदेही मित्र नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों से परेशान होकर वर्षा की हत्या की साजिश रची गई थी। इसके लिए नितेश की पत्नि मोना अग्रवाल ने कुणाल कुंभलकर के माध्यम से शाहरुख पठान को 13 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी।

समीप जंगल में घूमने गये थे
जानकारी के अनुसार, मृतका वर्षा तुरकर, उम्र 35 वर्ष निवासी धानोड़ी, जिला पुणे, दीपावली के अवसर पर अपने मायके ग्राम किन्ही खैरलांजी, जिला बालाघाट आई हुई थीं। जो 14 नवंबर की शाम करीब 04 बजे को वह अपने मित्र नितेश अग्रवाल के साथ तिरोडा गई हुई थी। वहां से वापस लौटते समय वे बोंडरानी गांव की वैनगंगा नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के समीप जंगल में घूमने गये थे। इस दौरान ही शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच अज्ञात तीन आरोपियों ने वर्षा तुरकर पर हमला कर हत्या कर दी। जहां घटना की शिकायत पर दवनीवाड़ा पुलिस थाने में 15 नवंबर 2026 को अपराध क्रमांक 550/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

संदिग्ध मोटर-साइकिल संज्ञान में आई
पुलिस अधीक्षक गौरव भामरे के निर्देश पर जांच तेज की गई। पुलिस टीम ने तिरोड़ा से खैरलांजी, खैरलांजी से वारासिवनी, वारासिवनी से बालाघाट और बालाघाट से गोंदिया तक के मार्ग पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान संदिग्ध मोटर-साइकिल तथा मृतका के मित्र नितेश अग्रवाल के वाहन की आवाजाही पुलिस के संज्ञान में आई। जहां सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को ग्राम मुरी, गोंदिया से संदिग्ध इमरान करीम शेख उम्र 26 वर्ष निवासी संजयनगर मुरी, जिला गोंदिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वर्षा तुरकर की हत्या के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

वर्षा तुरकर की हत्या की साजिश रची

पुलिस के अनुसार, नितेश अग्रवाल के साथ मृतका के प्रेम संबंधों से परेशान होकर नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल ने अपने घर के पास रहने वाले कुणाल कुंभलकर की मदद से वर्षा तुरकर की हत्या की साजिश रची। कुणाल कुंभलकर ने कथित तौर पर आदतन अपराधी शाहरुख पठान से संपर्क किया और वर्षा तुरकर की हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय की। इसके बाद शाहरुख पठान ने अपने परिचितों इमरान करीम शेख, नलेन उर्फ नायालन शेख तथा किशन राजन को हत्या की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है।

मोबाइल में लोकेशन उपलब्ध कराई
पुलिस के अनुसार, नितेश अग्रवाल के बालाघाट जाने के दौरान आरोपियों ने मृतका के साथ होने का बहाना बनाकर उसकी मोटर-साइकिल से पीछा किया। नितेश की पत्नी ने अपने नाम पर पंजीकृत GPS   मोबाइल ऐप के माध्यम से आरोपियों के मोबाइल में लोकेशन उपलब्ध कराई थी। इसी के आधार पर आरोपियों ने रैकी करके बोंडरानी गांव के जंगल में जाकर वर्षा तुरकर पर पत्थर एवं लाठी से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने इमरान करीम शेख, शाहरुख फिरोज खान, कुणाल कुंभलकर तथा मोना नितेश अग्रवाल को हिरासत में लिया है। वहीं मामले के अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आगे की जांच को लेकर नितेश और मोना अग्रवाल के मोबाईल फोन की कॉल डीटेल्स भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *