राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) रीवा मंडल के अधीक्षण यंत्री कार्यालय में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत और दर्ज प्रकरण की जांच के बीच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम ने कार्यालय पहुंचकर गौशाला निर्माण से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

प्रकरण की विवेचना जारी
पूरे मामले की जानकारी देते हुए EOW SP अरविंद सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गौशाला निर्माण से संबंधित RES विभाग के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में RES विभाग के SDO, ठेकेदार सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। प्रकरण की विवेचना जारी है।

संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए
इसी जांच के सिलसिले में EOW की टीम आज अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा रीवा मंडल के कार्यालय पहुंची थी। जहां से मामले से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। EOW अधिकारियों के मुताबिक जब्त दस्तावेजों की जांच की जाएगी और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल EOW की जांच जारी है। अब दस्तावेजों की जांच के बाद इस मामले में और भी तथ्य सामने आने की संभावना है।