भारतीय ज्ञान परंपरा पर बलराम का व्याख्यान,कृतियों का विमोचन  - rashtrmat.com

भारतीय ज्ञान परंपरा पर बलराम का व्याख्यान,कृतियों का विमोचन 

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। देश के जाने-माने कथाकार, लेखक, संपादक  बलराम 29 मई को समय 3 बजे  राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद , शंकर नगर रायपुर में शिक्षा नीति-2020 के विशेष संदर्भ में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और मेरा लेखन’ विषय पर अपना व्याख्यान देंगे ।
बलराम ने दैनिक ‘आज’ (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत की। उन्होंने ‘सारिका’, ‘नवभारत टाइम्स’ (साहित्य संपादक) और ‘लोकायत’ जैसी पत्रिकाओं का संपादन किया है । वर्तमान में वे भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के तहत ‘समकालीन भारतीय साहित्य’ (साहित्य अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका) के संपादक हैं । उन्होंने एनसीईआरटी (नई दिल्ली के पाठ्यचर्या समिति) के विशेषज्ञ के रूप में उल्लेखनीय सेवाएँ दी हैं ।
विभिन्न कृतियों का विमोचन
एक अन्य आयोजन में उन्हें पर डॉ. बालेन्दु शेखर तिवारी स्मृति लघुकथा पुरस्कार-2026 से अलंकृत किया जायेगा । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से उनके 75 वें वर्ष पर अभिनंदन किया जायेगा ।
  बलराम छत्तीसगढ़ के रचनाकारों की विभिन्न कृतियों का विमोचन करेंगे । इनमें प्रमुख हैं – डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर – सत्य, साहस और संघर्ष का सृजन-विस्तार (संपादक – डॉ. रमेश तिवारी और राजशेखर चौबे), नेता जी घूँघट के सामने (हास्य व्यंग्य संग्रह – डॉ. महेन्द्र कुमार ठाकुर), नारी का संबल (त्रैमासिक पत्रिका – संपादक श्रीमती शंकुतला तरार), छत्तीसगढ़ मित्र (मासिक पत्रिका – संपादक : डॉ. सुधीर शर्मा), वैभव वैभव प्रकाशन की कृतियों तथा जयप्रकाश मानस की दो लघुकथा संग्रहों बची हुई हवा तथा दो कतार पीछे का विमोचन करेंगे।