JCB की नाली खुदाई से नल कनेक्शन तहस नहस,जल संकट गहराया - rashtrmat.com

JCB की नाली खुदाई से नल कनेक्शन तहस नहस,जल संकट गहराया

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।नेहरू नगर रीवा के वार्ड क्रमांक 13 में नगर निगम जेसीबी से नाली की खुदाई कर रहा है। इस वजह सेएमआईजी सुधार न्यास कालोनी के कई घरेलू नल कनेक्शन पूरी तरह तहस नहस हो गये है। वैसे ही गर्मी में जल संकट से पूरा रीवा जूझ रहा है। कई वार्डो में शाम को पानी मुश्किल से पांच मिनट आ रहा है। सुबह भी पानी प्रचूर मात्रा में नहीं मिल रहा है।
नगर निगम गुंडई पर उतरा
जिओ पुराना रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे नई कोर्ट की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के दाहिने किनारे बिछी बड़ी पाइपलाइन से पहली गली में स्थित सीनियर एमआईजी सुधार न्यास कालोनी के कई घरेलू नल कनेक्शन बुरी तरह टूट गए हैं। शांति नर्सिंग होम के बगल में स्थित एक मकान का नल कलेक्शन भी मनमानी खुदाई से टूट गया है। मकान मालिक को अपनी पटिया हटाने का मौका नहीं दिए जाने से उनको काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
पीने का पानी खरीदना पड़ रहा
समता सम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा कि भीषण गर्मी में नल का पानी नहीं आने से यहां कई परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वैसे भी सरकार ने लू अलर्ट जारी किया है। लू से बचाव के लिए घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है और यह कहा जा रहा कि लोग अधिक से अधिक पानी पिए। लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से पानी की कमी और बढ़ गई है। पीने का पानी बाजार से खरीदने के लिए लोग मजबूर हो गए हैं।वहीं पानी के बिना घरेलू निस्तार में काफी मुश्किल हो गई है।
शिकायत के बाद भी पहल नहीं
संबंधित घरों में 27 मई शाम से पानी नहीं आ रहा है। काम कराने वाले अधिकारी और ठेकेदार जवाबदेही से भागते नजर आ रहे हैं। 181 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई।लेकिन स्थानीय स्तर पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया। श्री खरे ने कहा कि मनमानी खुदाई के चलते नल पाइप लाइन के कई कनेक्शन टूटे पर जवाबदेही महसूस नहीं होने से मौके वारदात टूटे नल कनेक्शन को जोड़ने का काम नहीं कराया गया। अभी तक ठेकेदार और संबंधित अधिकारी का कोई अता-पता नहीं है। बड़े अधिकारी भी फोन नहीं उठा रहे हैं। पानी की गंभीर समस्या के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है। प्रशासनिक लापरवाही से भीषण गर्मी में समस्या और विकराल हो गई है। जेसीबी से मनमाना काम कराने से इस तरह की समस्याएं बराबर देखने को मिल रही हैं।
मोहल्ले का पुलिया तोड़ दिया गया
पुलिया तोड़ दिए जाने से मोहल्ले का आवागमन भी प्रभावित है। इसे भी अविलम्ब बनाना चाहिए। नगर निगम के द्वारा सार्वजनिक काम कराते समय आस.पास रहने वालों को किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी जाती है। काम कराने वाले ठेकेदार या संबंधित अधिकारी को नल और दूसरे कनेक्शनों की जानकारी होना चाहिए। जिस स्थान पर घरों के नल और दूसरे कनेक्शन हैं। वहां पर जेसीबी की जगह मजदूरों से काम कराना चाहिए। करीब 3 साल पहले अगस्त 2023 में भी नेहरू नगर स्थित इसी सुधार न्यास कालोनी में नाली बनाते समय इसी तरह की तोड़फोड़ हुई थी।जिसके चलते इन्हीं घरों के नल कनेक्शन टूट गए थे। लेकिन तब नगर निगम की तत्कालीन आयुक्त संस्कृति जैन की पहल पर इसे तत्काल जोड़ने की पहल की गई थी। लेकिन अब निराकरण करने की कोई पहल नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *