ईदुल अजहा कुर्बानी और इंसानियत का पर्व-मौलाना आफताब - rashtrmat.com

ईदुल अजहा कुर्बानी और इंसानियत का पर्व-मौलाना आफताब

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। अल्लाह के नबी हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माईल की याद में मनाया जाने वाला पर्व ईदुल अजहा गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने पुलिस लाईन स्थित ईदगाह, और वार्ड नं 10 रजा नगर स्थित मस्जिदे आला हजरत (जामेआ नूरिया) मदरसे में ईद की विशेष नमाज अदा की, ईदगाह में यह विशेष नमाज मौलाना मोहम्मद समसिर हक साहब तो वही जामेआ नूरिया मदरसे में मौलाना आफताब साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। जिसके उपरांत लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर, ईद की बधाइयां दी।

मौलाना आफताब ने नमाज पढ़ाई

यह पर्व अल्लाह के नबी हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माईल की याद में मनाया जाता है, जिसे कुर्बानी का पर्व भी कहा जाता है। पुलिस लाइन स्थित ईदगाह में मौलाना मोहम्मद शमशीर हक साहब ने नमाज अदा कराई, जबकि जामेआ नूरिया मदरसे में मौलाना आफताब साहब ने नमाज पढ़ाई।

ईदुल अजहा की नमाज अता की गई

कुर्बानी के इस पर्व की शुरुआत गुरुवार सुबह फज्र की नमाज के साथ हुई। इसके उपरांत ईदगाहों और विभिन्न मस्जिदों में निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से ईदुल अजहा की नमाज अता की गई। विशेष नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने देश में अमन-चैन, शांति, आपसी भाईचारे और राष्ट्र की तरक्की के लिए सामूहिक दुआएं मांगीं।  नगर में ईदुल अजहा की विशेष नमाज का सामूहिक आयोजन पुलिस लाईन स्थित ईदगाह में किया गया था, लेकिन खास तौर पर बुजुर्गो के लिए यह नमाज नगर के वार्ड नं 10,रजा नगर स्थित मस्जिदे आला हजरत में भी अदा की गई, जहा पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार यह नमाज सुबह 8 बजे मौलाना आफताब सहाब द्वारा अता कराई गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

ईदुल अजहा के इस खास मौके पर विशेष नमाज और पर्व को लेकर जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर की सभी मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। जिले में यह पर्व हर साल की तरह इस साल भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।